Friday, 2 December 2016

बेदर्द जिंदगी

मेरे पास अब केवल तुम्हारी यादें बची हैं
उन यादों के सहारे ही मैं जिए जा रहा हूँ।

मेरी जान तो तुम्हारे साथ ही  निकल गई
अब तो बस जिंदगी को घसीटे जा रहा हूँ।

शोक सागर पर खड़ा कर दिया तुमने मुझे
मैं आँसुओं की सौगात लिए जिए जा रहा हूँ।

 तुम्हारे बिना विरान हो गई मेरी जिंदगी
   हर सांस में अब दर्द को जिए जा रहा हूँ।

जीवन तो वही था जो तुम्हारे संग जीया
अब तो रातें तारे गिन-गिन काट रहा हूँ।

अब मैं भूल गया प्यार भरे गीतों को गाना  
 तेरी याद में दर्द भरे गीत लिखे जा रहा हूँ। 


पेज संख्या ---36 

No comments:

Post a Comment