हम प्रति वर्ष जाते थे , गंगा स्नान करने साथ-साथ
अब गंगा स्नान करने जाऊँगा, तो तुम याद आओगी।
छुट्टियां होते ही हम गांव घूमने चले जाते थे साथ-साथ
अब कभी गाँव घूमने जाऊंगा, तो तुम याद आओगी।
शादी की स्वर्ण-जयंती मनाई थी, हमने साथ-साथ
अगली शादी की साल गिरह पर, तुम याद आओगी।
अब गंगा स्नान करने जाऊँगा, तो तुम याद आओगी।
दुनियाँ को घूम कर देखा था, हम दोनों ने साथ-साथ
अब कभी विदेश घूमने जाऊंगा,तो तुम याद आओगी।
अब कभी गाँव घूमने जाऊंगा, तो तुम याद आओगी।
पिछले सावन खेत में भीगे थे, हम दोनों साथ-साथ
अबकी सावन खेत जाऊंगा, तो तुम याद आओगी।
शादी की स्वर्ण-जयंती मनाई थी, हमने साथ-साथ
अगली शादी की साल गिरह पर, तुम याद आओगी।
जिंदगी की राह-सफर में, हम दोनों चले थे साथ-साथ
जीवन की सुनी राहों में, अब मुझे तुम याद आओगी।
पेज संख्या ----- 69
No comments:
Post a Comment