जब तक
तुम साथ थी
बसंत आने पर
फूल ही नहीं खिलते थे
खिल जाते थे हमारे दिल भी
गुनगुनाती थी साँसें
मचलते थे नयन
छा जाती थी मादकता
बसंती बयार कर देती थी
हमारे दिलों को सरोबोर
अपनी महक से
बहती तोआज भी है
बसंती बयार
ले आती है मादकता भी
किसी न किसी अमराई से
करा देती है चुपके से
बसंत के आगमन का आभास
लद जाता है
पलाश भी फूलों से
झरने लगती है मंजरी
भी आम्र कुंजों में
ओढ़ लेती है धरा भी
धानी चुनर सरसों से
लेकिन मेरे जीवन के बसंत पर
अब कोहरा छा गया है
धुंध की चादर ने ढक दिया है
मदनोत्सव को सदा-सदा के लिए
जीवन का सब कुछ
चला गया तुम्हारे संग
रह गया केवल पतझड़
जीवन के संग।
पेज संख्या - 48 (new)
तुम साथ थी
बसंत आने पर
फूल ही नहीं खिलते थे
खिल जाते थे हमारे दिल भी
गुनगुनाती थी साँसें
मचलते थे नयन
छा जाती थी मादकता
बसंती बयार कर देती थी
हमारे दिलों को सरोबोर
अपनी महक से
बहती तोआज भी है
बसंती बयार
ले आती है मादकता भी
किसी न किसी अमराई से
करा देती है चुपके से
बसंत के आगमन का आभास
लद जाता है
पलाश भी फूलों से
झरने लगती है मंजरी
भी आम्र कुंजों में
ओढ़ लेती है धरा भी
धानी चुनर सरसों से
लेकिन मेरे जीवन के बसंत पर
अब कोहरा छा गया है
धुंध की चादर ने ढक दिया है
मदनोत्सव को सदा-सदा के लिए
जीवन का सब कुछ
चला गया तुम्हारे संग
रह गया केवल पतझड़
जीवन के संग।
पेज संख्या - 48 (new)
No comments:
Post a Comment