जिंदगी के राहे-सफर में, मैं आज तन्हा रह गया
तुम्हारी प्यार भरी मुस्कान,आज भी याद आती है।
तुम्हारी प्यार भरी मुस्कान,आज भी याद आती है।
मेरे मन में आज भी, तुम्हारी प्यारी छवि बसी है
तुम्हारी पायल की छमछम,आज भी याद आती है।
आसमान के तारों में आज भी तुम्हें ढूंढता हूँ
चांदनी रातों में आज भी तुम्हारी याद आती है।
तुम्हारा चाँदी सा रूप और चन्दन महकती देह
झील सी गहरी आँखों की,आज भी याद आती है।
मेरी लिखी कविताओं को, सबसे पहले तुम पढ़ती
तुम्हारी हौंसला अफजाई, आज भी याद आती है।
तुम्हारी शोख़ आँखों के इशारे, मेरे दिल में बसे हैं
तुम्हारी चूड़ियों की खनक,आज भी याद आती है।
पेज संख्यां ----३०
No comments:
Post a Comment