लहर सरीखा घुलना-मिलना,अपना रहता था
हवा सरीखा बहते रहना,अपना जीवन था
पलक झपकते छलिया सी, तुम तो चली गई
बार-बार मिलना जैसे,उत्सव लगता था
मीठे-मीठे बोल तुम्हारे,अमृत लगता था
गाते-गाते जीवन गीत, तुम तो चली गई
भोला-भोला रूप तुम्हारा,परियों से भी प्यारा था
नथ-चूड़ी और पायल से,खनकता आँगन सारा था
बुझ न सकी प्यास अधरों की, तुम तो चली गई
साँसों का निश्वास तुम्हारा,चन्दन जूही सुवास था
आँखों में खिलता रहता,प्यार भरा मधुमास था
हवा सरीखा बहते रहना,अपना जीवन था
पलक झपकते छलिया सी, तुम तो चली गई
ऐसा नहीं चाहा था मैंने
बिच राह ऐसे बिछुड़ेंगे
यह नहीं सोचा था मैंने।
मीठे-मीठे बोल तुम्हारे,अमृत लगता था
गाते-गाते जीवन गीत, तुम तो चली गई
ऐसा नहीं चाहा था मैंने
फासले ऐसे भी होंगे
यह नहीं सोचा था मैंने।
नथ-चूड़ी और पायल से,खनकता आँगन सारा था
बुझ न सकी प्यास अधरों की, तुम तो चली गई
ऐसा नहीं चाहा था मैंने
मुस्कानें मुझसे रूठेगी
यह नहीं सोचा था मैंने।
आँखों में खिलता रहता,प्यार भरा मधुमास था
रीत गया संगीत प्यार का, तुम तो चली गई
ऐसा नहीं चाहा था मैंने
अब के बिछुड़े फिर न मिलेंगे
यह नहीं सोचा था मैंने।
पेज संख्या ---१२
No comments:
Post a Comment