Saturday, 19 November 2016

तुम्हारे जाने के बाद


जीवन के सुख-चैन लूट गए, तुम्हारे जाने के बाद।
दिल के अरमान बिखर गए, तुम्हारे जाने के बाद।।

बेबसी और उदासी छा गई, तुम्हारे जाने के बाद।
संग-सफर की यादें रह गई, तुम्हारे जाने के बाद।।

विरह-वेदना सताने लगी, तुम्हारे जाने के बाद।
जुदाई मुझे तड़फाने लगी,तुम्हारे जाने के बाद।।

यादें रात भर रुलाने लगी, तुम्हारे जाने के बाद। 
रातें बेखुदी में कटने लगी, तुम्हारे जाने के बाद।। 

  जिंदगी गम में बदल गई, तुम्हारे जाने के बाद।
खुशियों की शाम ढल गई, तुम्हारे जाने के बाद।।

उमंग भरा दिल टूट गया,  तुम्हारे जाने के बाद।
  जीवन का सपना मिट गया, तुम्हारे जाने के बाद।। 



पेज संख्या ----९

No comments:

Post a Comment